अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिले बड़े झटके के बाद व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर साझा की है, जिसके साथ “NEVER SURRENDER” का संदेश लिखा गया है।
व्हाइट हाउस अकाउंट ने ट्रंप की दृढ़ मुद्रा वाली तस्वीर साझा कर समर्थकों को एकजुट रखने और डटे रहने का संदेश दिया है। इससे पहले जारी एक पोस्ट में यह भी याद दिलाया गया था कि “ट्रंप अब भी आपके राष्ट्रपति हैं”।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध और उसकी वजह से शॉर्ट-टर्म में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों ने रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी हार के लिए इसी कारण को जिम्मेदार ठहराया था।
इस चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट) में बड़ी बढ़त और नियंत्रण हासिल कर लिया है।








