नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है उनके सेवा कार्यकाल को 4 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस संबंध में जानकारी दी।
सरकार ने उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को बड़ी राहत दी है, जो पहले 4 साल बाद सेवा से मुक्त होने वाले थे। अब इन 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार मिलेगा, यानी वे कुल 6 साल तक सेना में सेवा दे सकेंगे।
योजना के मूल नियमों के अनुसार, पहले 4 साल की सेवा पूरी होने पर मेरिट के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित (स्थायी) सैनिक के रूप में सेना में शामिल कर लिया जाएगा।
बचे हुए 75 फीसदी जवान जो 2 साल का बढ़ा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे, उन्हें भी इस विस्तारित अवधि के खत्म होने पर एक निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत स्थायी तौर पर सेना में शामिल होने का सीधा अवसर मिलेगा।









