पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी से निलंबित विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया है।
अमृतसर नॉर्थ विधानसभा सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “मैंने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।”
कुंवर विजय प्रताप सिंह को पिछले साल जून में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। कुंवर विजय प्रताप सिंह कई मुद्दों पर भगवंत मान सरकार की खुलकर आलोचना करते रहे हैं।
बता दें कि रविवार को ही आम आदमी पार्टी के दो विधायक चेतनसिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
दो दिन में 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं









