लखनऊ : यूपी MLC चुनाव रिजल्ट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘ये डबल इंजन की डबल हार’ है।
अखिलेश यादव ने कहा- “प्रिय मतदाताओं, भाजपा एक ‘फ्लॉप शो’ बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानजो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूंढ़ रही है, पर कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है। भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है।”सभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ़ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोज़गार स्नातकों’ ने भी अपना फ़ैसला सुना दिया है।
भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’!
जो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूंढ़ रही है, पर कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है। भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है।”
अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हैं और उनको भी, जिनको चालबाज़ी-जालसाज़ी से हराया गया। दरअसल हमारा कोई भी प्रत्याशी हारा नहीं है, बस वो भाजपाई हेराफेरी के आगे जीत नहीं पाया। हम उनका भी बराबर अभिनंदन करते हैं। हमारे लिए वे सब भी बिना सर्टिफ़िकेट के विजेता हैं।
यही सजगता और एकजुटता 2027 में हमारी सरकार बनाने के लिए ‘निर्णायक नींव’ बनेगी।
बता दें कि यूपी की 11 विधान परिषद की सीटों पर हुए चुनाव में 6 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर दोनों जगह MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है।









