देहरादून- 181 फिट लंबे रावण के पुतले का किया गया दहन, सीएम धामी ने कहा- विजयदशमी हमारी सांस्कृतिक धरोहर का मूल हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने को लेकर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर पहली बार 181 फिट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही 70 फीट ऊंचा कुंभकरण और 70 फिट ऊंचा मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया।

इस मौके पर सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत पर शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा विजयदशमी का यह पर न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर का मूल हिस्सा है बल्कि हमें मानव जीवन में सत्य और धर्म के मूल्य को बताता है।

उन्होंने कहा त्योहार हमें सीखाता है कि अहंकार की ज्वाला स्वयं उसे व्यक्ति का नाश करता है।इस त्योहार पर सिर्फ रावण का पुतला दहन नहीं करना है बल्कि हम सभी को अपनी बुराइयों को त्याग करते हुए सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प लेना होगा। भगवान राम का जीवनकाल हमें ये सिखाता है कि कैसी भी विपरीत परिस्थिति क्यू ना हो लेकिन हमें अपने सिद्धांतों और विचारों का पालन करना चाहिए।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रदेश में किसी भी तरह की डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लव जिहाद, लैंड जिहाद और मजार जिहाद के बाद अब थूक जिहाद के कलंक को भी देवभूमि की धरती से मिटाकर ही दम लेंगे। 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial