गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “CEC ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोवा: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “पूरा देश जानता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं। अमित शाह और PM नरेंद्र मोदी उनका समर्थन करते हैं।”

राहुल ने कहा, “कांग्रेस संविधान की रक्षक है; प्रधानमंत्री, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे किसी भी हालत में बच नहीं सकते।”

राहुल गांधी ने कहा, “पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

राहुल गांधी ने कहा, “आज नहीं तो कल, कांग्रेस पार्टी न्याय जरूर दिलाएगी क्योंकि हम संविधान के संरक्षक हैं, हम इसकी रक्षा करने वाले हैं। जब इन लोगों ने वोट चुराए और संविधान पर हमला किया, तो इन्होंने हमारी आस्था पर भी प्रहार किया। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial