‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी- “आज का भारत आतंक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम ने कहा , ‘मैं देश के सभी लोगों का स्वागत करता हूं। ‘मन की बात’ में हम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों को मंच देते हैं। देश की उपलब्धियों की बात करते हैं। भारत की ऐसी ही एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि को एक दिन बाद 10 साल होने जा रहे हैं। ये उपलब्धि है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की।’

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे हो रहे हैं। आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता है बल्कि उसका करारा जवाब देता है। उन्होंने कहा, “10 साल पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

उन्होंने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद सिर्फ बयान दिए जाते थे, लेकिन अब भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस‘ की नीति पर चलता है।

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक बदलावों से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अतीत से हमारा जुड़ाव आज भी बहुत जीवंत है। इसके पीछे उन लोगों का समर्पण और परिश्रम है, जो इस विरासत को और गहरा बनाने का काम कर रहे हैं।

पीएम ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के लाखों युवाओं ने नशे और ड्रग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने खुद नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को दूसरे लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठाई है।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial