मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले सीएम धामी, कहा – बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर बयान दिया है। धामी ने कहा कि हर कार्यालय में कामकाज का एक तय प्रोसीजर होता है। अधिकारी अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने उदाहरण देते हुए कहा कि सचिवालय में भी अधिकारी किसी रिपोर्ट या फाइल पर अपनी टिप्पणी देते हैं। इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत फैसला किया जाता है।

सीएम धामी ने कहा जो फैसला जनहित में होता है, वही अंतिम रूप से लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को लेकर कहा कि इसे बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial