मेरठ: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पश्चिमी यूपी का दौरा शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत मेरठ से हुई। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे नितिन नवीन का ज़ोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में बुलडोजर खड़े किए गए। इतना ही नहीं बुलडोजर से ही नितिन नवीन को माला पहनाकर खास अंदाज में स्वागत भी किया गया।
नितिन नवीन दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी नितिन नवीन के साथ मौजूद हैं। नितिन नवीन के इस दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में शिरकत कर रहे हैं।
नितिन नवीन आज मेरठ में शाम को पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ फीडबैक देंगे।
इसके बाद कल यानि 22 सितंबर सुबह मेरठ में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और समाज के विशिष्ट नागरिकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे सहारनपुर पहुंचगे। दोपहर 2:15 बजे पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों व विधायकों से संवाद करेंगे। जिसके बाद प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला महामंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।








