DUSU चुनाव में ABVP ने फिर लहराया जीत का परचम, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर दर्ज की जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्ज़ा, NSUI का नहीं खुला खाता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर ABVP ने जीत का परचम लहराया है।  DUSU चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं।  ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत हासिल की है।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने जीत हासिल की है जबकि सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है

अध्यक्ष पद के लिए मुक़ाबला काफ़ी दिलचस्प रहा। ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही। और आखिर में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया

किस पद पर किसने जीत दर्ज की

अध्यक्ष- यश डबास- एबीवीपी

उपाध्यक्ष-दीपांशु शौकीन- निर्दलीय.

सचिव-रिया छाबड़ी- एबीवीपी

संयुक्त सचिव-लक्ष्यराज सिंह – एबीवीपी

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial