वाल्मीकि कॉर्पोरेशन घोटाला – कर्नाटक के मंत्री बी.नागेंद्र ने रोते हुए दिया इस्तीफा, दूसरी बार देना पड़ा इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार के मंत्री बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वह दो साल में दूसरी बार ऐसा करने वाले मंत्री बन गए हैं। नागेंद्र पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। बता दें इसी महीने की शुरुआत में कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इससे पहले वह 2024 में सिद्धरमैया सरकार में भी मंत्री रहे थे।

नागेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं अपनी मर्जी से मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। ” नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने शिवकुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।विपक्षी दल भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) नागेंद्र की मंत्रिमंडल में वापसी का विरोध कर रहे थे। इसी मुद्दे पर दो साल पहले भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

नागेंद्र ने आरोप लगाया, ‘‘मनुवादियों ने मुझे निशाना बनाया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि देश में कोई आदिवासी व्यक्ति तरक्की करे।’’ नागेंद्र ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने और ‘‘जनता की अदालत’’ में जाने के लिए भी तैयार हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) मुझे ईडी और सीबीआई से नहीं डरा सकते।बी. नागेंद्र ने कहा कि पार्टी को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े, इसलिए मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial