पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटनाः अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  जिसके बाद बवाल हो गया है। गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया।

 हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इतना ही नहीं हंगामे का वीडियो बना रहे पत्रकारों पर भी भीड़ ने पथराव किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हिंसा भड़क गई, जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। फिलहाल मौके पर तनाव है लेकिन हालात कंट्रोल में है। मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial