मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6 हज़ार से अधिक वोटों से शानदार जीत हासिल की है। घनश्याम सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को शिकस्त दी है।
घनश्याम सिंह की जीत के साथ ही कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अपने पोलिंग बूथ (नंबर 121) पर भी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पिछड़ गए, जहाँ कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त मिली। जहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले।
इस बार भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा के बजाय नए चेहरे आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया था, लेकिन वे अपनी पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।
बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था। वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि दतिया सीट पर पहले बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था।









