पीएम को कैमरे का ऐंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना पड़ेगा, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन  अमेंडमेंट बिल, 2026 पर विचार और पास करने के लिए चर्चा हो रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सलाहकार बदल देने चाहिए और अगर सरकार ‘जेन जेड’ का भरोसा वापस जीतना चाहती है तो प्रधानमंत्री को ‘कैमरे का ऐंगल’ नहीं, बल्कि ‘दिल का ऐंगल’ भी बदलना पड़ेगा।

प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए कि किसके आदेश पर छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था।

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर किये गए बल प्रयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल किया कि आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज करने और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?

उन्होंने कहा कि कहा कि यह देश ‘‘सांसदों की जागीर नहीं, बल्कि जनता की अमानत’’ है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता के सवालों का जवाब दे।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन किसी के खिलाफ कोई ढंग से कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने “शर्मनाक परिस्थितियों” में इस्तीफा दिया, लेकिन संसद परिसर में सत्तापक्ष के सांसदों ने उनका “सुपरस्टार की तरह स्वागत” किया।

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial