नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे। जहां उनका सामना कांग्रेस नेता जयराम रमेश से हुआ। धर्मेंद्र प्रधान को देखते ही जयराम रमेश ने कहा कि ‘It happens’ (ऐसा होता है) उसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “नथिंग हैपन्स, आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम एक्टिविस्ट।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जमीन पर संघर्ष करने वाले नेताओं में से हैं।
नीट परीक्षा विवाद के बीच इस्तीफे के बाद जब धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद भवन पहुंचे, तो एनडीए सांसदों ने उनका भव्य ज़ोरदार किया और ज़िदाबाद के नारे लगाए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में उनको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
बीजेपी नेताओं का मानना है कि उनका इस्तीफा उनकी घटती साख का संकेत नहीं, बल्कि ‘राजनीतिक जवाबदेही’, ‘त्याग’ और ‘राष्ट्र हित’ में उन्होंने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है।









