परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी उच्चस्तरीय टास्क फोर्स, नंदन नीलेकणि करेंगे अगुवाई, पीएम मोदी ने किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने रविवार को छात्रों के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है।उन्होंने परीक्षा सुधारों पर एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व विश्व प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि करेंगे।यह घोषणा हाल के वर्षों में NEET-UG समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की घटनाओं के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई है।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “सरकार छात्रों के भविष्य के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रही है। जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ छेड़छाड़ की, वे जेल में हैं। हमने पहले ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित कर दिए हैं।  संसद में नया कानून लाने की दिशा में भी काम हो रहा है जिसमें कड़ी कानूनी व्यवस्थाएं होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें भविष्य की ओर भी देखना है। हमारी परीक्षा प्रणाली विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिए तथा इसमें प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग होना चाहिए।  इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने विश्व-प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है। यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेगी और इसके रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के कदम जल्द से जल्द उठाए जाएंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial