कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान, सरकार ने सभी मांगे मानी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगा कोई एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और बाकी मांगे माने जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।  प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से घर लौटने की अपील की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर रही है।

इसके अलावा सरकार ने साफ किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।  सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह घोषणा करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। इस उम्मीद पर हम प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान करते हैं।

वो तीन मांगे यह हैं जिनको सरकार ने माना है –

1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

2. नीट पेपर लीक के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा।

3. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी , जो एफआईआर दर्ज हुई हैं वह भी रद्द होंगी।

इसी दौरान बताया गया कि चार सप्ताह बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता दोबारा केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन बेहतर तरीके से कराने को लेकर चर्चा की जाएगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial