पेपर लीक मामला- पीएम मोदी ने किया ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: एक तरफ पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का जंतर- मंतर पर प्रदर्शन जारी है वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक होने की घटनाओं पर बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की है। पेपर लीक को “घिनौना अपराध” बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करके छात्रों को भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने X पर लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।”

इसके अलावा पीएम ने लिखा, “संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह फैसला छात्रों के हितों की रक्षा करने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भरोसा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।”

साथ ही, पीएम मोदी ने साफ़ कर दिया है कि युवाओं के हित और भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

यह घोषणा दिल्ली के जंतर-मंतर पर (NEET-UG) पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच सामने आई है  यह कदम विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial