नई दिल्ली: विरोध-प्रदर्शन के चलते छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है।छात्रों के मुद्दे पर और संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस, सपा और टीएमसी समेत विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही संसद के अंदर भी इसको लेकर आज जमकर हंगामा मचा। विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर बवाल मचा दिया।
विपक्ष का आरोप है कि छात्रों की आवाज़ दबाई जा रही है और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है। सांसदों ने कहा कि काले कपड़े लोकतांत्रिक विरोध का प्रतीक हैं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया जा रहा।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है, जो छात्रों के साथ हो रहा है वो अहम है। छात्रों की मांगें जायज हैं और वो अपने हक की बात कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज है और वह बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं… शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।









