FIFA वर्ल्ड कप 2026: आर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला हुआ। बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच में खेला गया ये अहम मैच काफी रोमांचक रहा।
मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने शानदार गोल कर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। बढ़त बनाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह डिफेंसिव हो गई, जिसका खामियाजा उन्हें हार से भुगतना पड़ा।
अर्जेंटीना ने खेल के आखिर समय में सिर्फ 7 मिनट के अंदर दो गोल करने के साथ पूरे गेम की तस्वीर को ही बदलकर रख दिया। अर्जेंटीना ने मुकाबले को 2-1 से जीत लिया।अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 से पिछड़ने के बाद पहले 85वें मिनट में पहला गोल करने के साथ मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया और फिर 90+2 मिनट में गोल करने के साथ मुकाबले में अपनी जीत को सुनिश्चित कर लिया।
इस मैच के पहले हाफ का खेल खत्म होने पर 0-0 की स्कोर लाइन थी।दूसरे हाफ के खेल की शुरुआत होने के साथ दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में पहला गोल खेल के 55वें मिनट में किया।
वहीं इस दौरान अर्जेंटीना को भी गोल करने के कुछ मौके मिले लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। खेल के 85वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज ने मेसी से मिले पास के दम पर गोलकीपर को चकमा देने के साथ 85वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ का खेल खत्म होने पर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था।
सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों हाफ का खेल खत्म होने के बाद इंजरी टाइम की शुरुआत हुई जिसके दूसरे मिनट में ही लियोनल मेसी के शानदार पास को हेडर के जरिए लाउतारो मार्टिनेज ने गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ अर्जेंटीना को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। सात मिनट के अंदर दो गोल करने के साथ अर्जेंटीना ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब 19 जुलाई को फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम का सामना स्पेन से होगा।









