कोलकाता : TMC विधायक मदन मित्रा बुधवार को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के बागी खेमे में शामिल हो गए। मदन को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। मदन मित्रा जाने के साथ ही पार्टी के अंदर चल रही अनबन और गहरी हो गई है।
कमरहाटी के विधायक मदन मित्रा ने घोषणा की कि उन्होंने ममता बनर्जी की टीएमसी के तहत काम करने वाली सभी राष्ट्रीय और राज्य कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्होंने तुरंत प्रभाव से पार्टी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है।
मदन मित्रा ने कहा कि “मैंने सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं।मैं पूरी तरह टीएमसी में हूं।” यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के लिए सबसे नया झटका है, जो पिछले कुछ महीनों से विद्रोह से जूझ रहा है।
पार्टी से अलग होने के बाद मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी की होती है, लेकिन फिलहाल केवल अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए पूरी पार्टी को बर्बाद कर दिया गया है।









