अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, राम मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा कोई वकील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या: राम जन्मभूमि दान चोरी मामले को लेकर अयोध्या बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि उसका कोई भी अधिवक्ता इस मामले में नामजद आरोपियों की ओर से पैरवी नहीं करेगा।अगर कोई वकील बचाव पक्ष की ओर से वकालतनामा दाखिल करता है, तो उससे प्रत्येक आरोपी के नाम पर 5 लाख रुपये अधिवक्ता संघ में जमा कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि करीब 15 अधिवक्ताओं की एक विशेष पैनल कमेटी बनाई गई है, जो अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करेगी। साथ ही कमेटी को चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पर कदम उठाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

बार एसोसिएशन का कहना है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों पर न्यायालय के माध्यम से इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।

बार एसोसिएशन ने SIT जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह मामले की सीबीआई जांच की मांग करेगा।इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा। यदि इस संबंध में इलाहाबाद में लंबित याचिका से सीबीआई जांच का आदेश नहीं मिलता है, तो अधिवक्ता संघ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर सीबीआई जांच की मांग करेगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial