राम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों पर ही इस्तीफा देने का दबाव था। इस लिए दोनों पदाधिकारियों ने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है।
SIT की रिपोर्ट आने के बाद अब इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें चंपत राय का बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल है। इसके अलावा टिन्नू यादव का भतीजा मनीष यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इससे जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि आस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।









