हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज पर जाने वाले , हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट और ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी।

हज कमेटी के अनुसार, जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया (कुर्रा) के माध्यम से चयनित यात्रियों की सूची जारी की जाएगी। चयनित आवेदकों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज:
आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की प्रति।
पासपोर्ट आकार फोटो।

बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक।

पते का प्रमाण पत्र।
हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय तक, पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों को सीट कैंसिल करने से बचने की सलाह दी है। कमेटी का कहना है कि सीट कैंसिल होने से यात्रा और व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है। ऐसे में हज 2027 के नियम और शर्तों के मुताबिक सीट कैंसिल करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें, जो यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हों।

सभी इच्छुक आवेदक आवेदन करने से पहले हज गाइडलाइंस को भली-भांति पढ़ लें। हज फॉर्म ई-सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, एंड्रॉइड या आईफोन एप के जरिए भी भरे जा सकते हैं। चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त तक एडवांस हज अमाउंट 1,52, 300 रुपये जमा करना होगा।

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial