समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलों के बीच बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि अगर वो सपा से बागी हो गए तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे।
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने सपा में टूट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी। अब आज सुबह-सुबह उन्होंने एक और पोस्ट कर यह बताया कि बागी बलिया का लाल समाजवादी पार्टी के बागी सांसदों का नेता होगा। उनका इशारा सनातन पांडेय की तरफ है।
सनातन पांडेय ने कहा कि उन्हें दुनिया की कोई ताकत समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती है। उन्होंने राजभर के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि बलिया का लाल बागियों का नेतृत्व करेंगे, अगर ये बात सही है तो मैं राजनीति से ही संन्यास ले लूंगा।








