उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों के लिए नया आदेश जारी, अब आधार से लिंक बायोमेट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त  मदरसों के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली  को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। इस नए आदेश के तहत अब केवल अंगूठे या फिंगरप्रिंट से हाजिरी नहीं लगेगी, बल्कि उसे सीधे आधार से लिंक किया जाएगा

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन अब इसी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर जारी होगा। इसके साथ ही, मिड-डे मील योजना (पीएम पोषण) का लाभ भी छात्रों की वास्तविक डिजिटल उपस्थिति देखकर दिया जाएगा।

सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिलों के मदरसों में बायोमेट्रिक मशीनें प्राथमिकता के आधार पर लगवाएं और इसकी लगातार निगरानी करें।

पहले ऑफलाइन रिकॉर्ड होने और ‘आधार लिंकेज’ न होने की वजह से लोग इस व्यवस्था का गलत फायदा उठा रहे थे। अब आधार से लिंक होने के बाद ऐसी किसी भी धोखाधड़ी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।

जिन मदरसों में अभी तक यह मशीन या सिस्टम नहीं लगा है, वहां अधिकारियों को तुरंत जरूरी उपकरण लगाने और इस व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial