जयपुर- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई, प्रदर्शन के दौरान युवकों ने जड़े थप्पड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए हमले से अफरा तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया।

घटना के बाद अभिजीत दीपक के समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले दो युवकों की जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।अभिजीत दीपके जैसे ही समर्थकों के कंधों पर सवार होकर शहीद स्मारक पर पहुंचे थे तब गेट में घुसते ही कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिए, जवाब में समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले युवकों की जमकर पिटाई की। वहीं, जयपुर पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोप में चार यवकों को हिरासत में लिया है।

उधर थप्पड़ मारने वाले युवक ने कहा कि अभिजीत युवाओं को बरगला रहा है, पेपर लीक तो केवल एक बहाना है। मैं जयपुर से हूं, राष्ट्रवादी हूं, किसी पार्टी से मेरा कोई संबंध नहीं है मैं राष्ट्रवादी हूं।

NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial