भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अचानक पहुंचे मसूरी, बड़े-बड़े नेताओं को नहीं लगी भनक, स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अचानक उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का राज्य के कई बड़े भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। मसूरी पहुंचने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम संगठनात्मक बैठक की।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर गहन चर्चा की।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस औचक दौरे का अहम मक़सद बिना किसी पूर्व सूचना के धरातल पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में भी वे अपने तीन दिवसीय तय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आए थे, जहाँ उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कोर कमेटी के साथ बैठकें की थीं। लेकिन उनका यह मसूरी दौरा पूरी तरह से अचानक और गोपनीय रखा गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial