जेवर एयरपोर्ट से आज से पहली कमर्शियल फ्लाइट की उड़ान शुरु, लखनऊ में लैंडिंग, फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे 172 किसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यानी सोमवार से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू हो चुका है। लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट ने जेवर एयरपोर्ट पर लैंड किया और जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचकर अब यही फ्लाइट लखनऊ में लैंड हो गई।

इस ऐतिहासिक दिन पर पहली फ्लाइट लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरी, जिसे वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इस खास शुरुआत के बाद अब दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को हवाई सफर के लिए एक बड़ा और आधुनिक विकल्प मिल गया है।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए जो फ्लाइट उड़ान भरी है, उसमें 172 किसानों ने भी फ्लाइट में सफर किया कर रहे हैं। ये किसान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचे हैं।

लखनऊ पहुंचे सभी किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में किसानों की जमीन की अहम भूमिका रही है। इसी वजह से जब जेवर एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी तो किसानों की भागीदारी को सम्मान देने के लिए उन्हें इस उड़ान का हिस्सा बनाया गया।

एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आज से 100 इलेक्ट्रिक (EV) बसों की सेवा शुरू कर दी गई है।

जेवर एयरपोर्ट को भारत का पहला नेट-जीरो एमिशन (Net-Zero Emission) एयरपोर्ट बनाया गया है। यहाँ पूरी तरह से सोलर पावर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी सेविंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial