अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे लगभग 15 हफ्तों के भीषण युद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौता हो गया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ऐलान किय है कि ईरान के साथ डील पूरी हो चुकी है और उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी हटाने और शुक्रवार (19 जून 2026) से इसे पूरी तरह टोल-फ्री खोलने की मंजूरी दे दी है।
नाकाबंदी खत्म: शांति समझौते के बाद ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज और ईरानी बंदरगाहों से तुरंत सैन्य नाकाबंदी हटाने का आदेश दिया है।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन शुरू करो। तेल की सप्लाई शुरू होने दो!” इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
ट्रंप ने दावा किया है कि इस नए समझौते से ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा और उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बेअसर कर दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस समझौते का स्वागत किया है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के खुलने को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जीवनदान बताया है। पाकिस्तान और कतर को इस युद्ध को रुकवाने में महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए सराहा जा रहा है।









