फर्जी हस्ताक्षर मामला: अभिषेक बनर्जी फिर CID के सामने हुए पेश, पूछताछ जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID रविवार को फिर से अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है।तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी फिर CID के सामने पेश हुए हैं।पिछली पूछताछ में मिले जवाबों से संतुष्टि नहीं होने के कारण जांच एजेंसी ने उन्हें दूसरे दौर के सवाल-जवाब के लिए दोबारा तलब किया है।

इससे पहले गुरुवार (11 जून 2026) को कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद वह पहली बार CID के सामने पेश हुए थे, जहाँ उनसे करीब साढ़े 5 घंटे तक गहन पूछताछ की गई थी।

सीआईडी ने इसी केस में टीएमसी नेता व विधायक कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए आज दोपहर 3 बजे तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को आमने-सामने बिठाकर भी सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े एक प्रस्ताव बुक पर कई विधायकों के हस्ताक्षर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में आज अभिषेक बनर्जी से फिर पूछताछ हो रही है। आज की पूछताछ का मुख्य उद्देश्य विधायकों के नकली हस्ताक्षर मामले में उनकी भूमिका का पता लगाना है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial