असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा आज सुबह को लैंडिंग के दौरान हुआ।रनवे पर उतरते ही विमान में भयानक आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया।
आग लगते ही एयरबेस के भीतर हड़कंप मच गया और वायुसेना के आपातकालीन यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया।
इस घटना के बाद इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया “जोरहाट में आज IAF के एक AN-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी मिलने पर आगे की अपडेट दी जाएगी।” अधिकारियों के द्वारा आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।
वायु सेना की ओर से हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दे दिए गए हैं और विमान के ब्लैक बॉक्स को खंगाला जा रहा है।









