अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर पीएम की चुप्पी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- ‘Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अमेरिकी हमलों में मारे गए 3 भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पूछा कि जब किसी विदेशी ताकत द्वारा भारतीय नागरिकों की हत्या की जाती है, तो ऐसे में प्रधानमंत्री को आगे आकर बोलना चाहिए, लेकिन वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। 
उन्होंने पीएम मोदी को ‘समझौतावादी प्रधानमंत्री’ (Compromised PM) कहते हुए आरोप लगाया कि वे “भारत माता के बेटों” की रक्षा करने में विफल हैं क्योंकि उनमें ऐसा करने का साहस या ताकत नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना के कुछ दिन बाद ही होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी विश्व नेताओं से मिलेंगे, मुस्कुराएंगे और समझौते करेंगे, लेकिन इन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।
राहुल ने सोशल मीडिया X पर लिखा- अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं।जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।

अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे – मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।

Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial