ममता को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले वह टीएमसी के तीसरे बड़े सांसद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। कई सांसद और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को एक और राज्यसभा सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है।  

राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को लिखे अपने इस्तीफे में बराइक ने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से हाउस की सदस्यता छोड़ रहे हैं। प्रकाश चिक बराइक ने लेटर में लिखा कि मैं राज्यसभा की सदस्याता से इस्तीफा देता हूं, जिसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार किया जाए।

 टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया था। कुल मिलाकर अभी तक 3 सांसदों ने इस्तीफा दिया है। एक हफ्ते के अंदर यह तीसरा इस्तीफा है।

टीएमसी इस समय अपने सबसे बड़े आंतरिक राजनीतिक संकट से गुजर रही है। सबसे पहले पार्टी के पुराने नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने इस बगावत की शुरुआत की थी। उसके बाद सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दे दिया। 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial