तेहरान : भारत ने बुधवार को ईरान में अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बावजूद, सिर्फ दूतावास के बताए रास्तों का इस्तेमाल करके जल्दी से जल्दी निकल जाएं।
तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी में कहा, उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें , क्योंकि हालात अभी भी अस्थिर और अनिश्चित माने जा रहे हैं।
दूतावास ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना पूर्व अनुमति या परामर्श के किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा (Land Border) को पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि वहां गंभीर सुरक्षा और इमीग्रेशन समस्याएं हो सकती हैं।
दूतावास से पहले से सलाह और कोऑर्डिनेशन के बिना किसी भी इंटरनेशनल लैंड बॉर्डर पर जाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।” एडवाइजरी में सलाहकार के साथ आपातकालीन कॉन्टैक्ट्स भी जोड़े गए हैं।
भले ही सीजफायर हो गया होगा लेकिन स्थिति किसी भी समय बदल सकती है, इसलिए यह सलाह एहतियातन दी गई है। नागरिकों से दूतावास के साथ संपर्क में रहने और केवल प्रमाणित चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने का आग्रह किया गया है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर:
किसी भी सहायता के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- मोबाइल: +98 9128109115, +98 9128109109, +98 9128109102, +98 9932179359
- ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in










