असम विधानसभा चुनाव में ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को असम के विश्वनाथ जिले पहुंचे थे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का “सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” और सबसे ज़्यादा नफरत फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दिए जा रहे उनके बयान उनकी हताशा का प्रतीक हैं और उन्हें अभी से अपनी हार दिखाई देने लगी है।
राहुल ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को इस बात का एहसास हो चुका है कि कांग्रेस के “बब्बर शेर” उन्हें जेल में भेजने वाले हैं। उन्हें पता है कि जब सरकार आएगी और कानून सही तरीके से अपना काम करेगा, तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल ने कहा कि अगर असम में हमारी सरकार बनती है तो हम किसी भी हाल में सीएम को छोड़ेंगे नहीं।










