बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा- राजबाड़ी में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 26 लोगों की मौत, कई लापता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश के राजबारी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं।  राजबाड़ी से ढाका जा रही इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी कि तभी वह नियंत्रण खोकर नदी में गिर गई।

दुर्घटना में बाल-बाल बचे एक यात्री ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक पहुंच गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा उसकी आंखों के सामने पानी में डूब गए। कलुखाली उपजिला के अब्दुल अजीजुल ने भी बताया कि वह बस में सवार था और तैरकर बच गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा अभी भी लापता हैं।

फायर सर्विस के मुताबिक, 23 शव बस के अंदर से निकाले गए, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 3 लोगों की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कुछ लोगों की तलाश जारी है।

बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial