ईरान से अमेरिका-इजरायल की जंग के कारण पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर मोदी सरकार की नजर है। PM मोदी आज (रविवार को) अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया के खराब होते हालात पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा तेल, गैस और बिजली के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है। जान लें कि पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति के मद्देनजर पेट्रोलियम, कच्चे तेल, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़े हालात की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
PM मोदी की यह मीटिंग ऐसे वक्त में हो रही है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच टकराव के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। भारत सरकार इस पूरी घटना पर बारीकी से नजर रख रही है, क्योंकि इसका प्रभाव देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर पड़ने की संभावना है। दरअसल, भारत अपनी एनर्जी सप्लाई के लिए काफी हद तक वेस्ट एशिया पर निर्भर है, ऐसे में वहां किसी भी प्रकार का संकट भारत के लिए चुनौती साबित हो सकता है।










