नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने जेडीयू से नाता तोड़ लिया था। केसी त्यागी ने जेडीयू से इस्ताफी देते हुए कहा था कि वह भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। वहीं अब केसी त्यागी ने अपने अगले फैसले का ऐलान कर दिया है। दरअसल, केसी त्यागी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में आरएलडी की सदस्यता ग्रहण की। केसी त्यागी, आरएलडी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में आरएलडी में शामिल हो गए।
उन्होंने हाल ही में जेडीयू से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते समय केसी त्यागी ने कहा था कि वह भविष्य को लेकर जल्द ही नई घोषणा करेंगे।
दरअसल, केसी त्यागी इससे पहले बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के साथ थे। उन्होंने हाल ही में जेडीयू से इस्तीफा दिया था और अपने भविष्य के कदम को लेकर जल्द फैसला करने की बात कही थी। केसी त्यागी ने जदयू में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया था। केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ते समय नीतीश कुमार को लेकर कहा था, ”लगभग आधी सदी तक मेरे साथी रहे नीतीश कुमार के प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान अब भी अपरिवर्तित है।”










