असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 7 नाम हैं। इसके साथ ही असम में कांग्रेस उम्मीदवारों की संख्या 94 पहुंच चुकी है।

126 विधानसभा सीट वाले असम में अन्य सीटों पर कांग्रेस के सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर 26 सीटें सहयोगी दलों को देने का ऐलान किया है। 6 सीटों पर स्थिति साफ नहीं है। असम में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 मार्च तक पूरी होगी। ऐसे में कांग्रेस और सहयोगी दलों को जल्दी ही अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना होगा।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती चार मई को होगी। यहां सभी सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा 2016 से सत्ता में है, हिमंत विश्व शर्मा 2021 से मुख्यमंत्री हैं।