सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनायें, कहा- यूपी में न दंगा न कर्फ्यू, शांति और सुरक्षा से साकार हो रहा रामराज्य’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में न कोई तनाव है, न भय और न ही अराजकता। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

लोगों के मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव है। यही स्थिति रामराज्य की अवधारणा को साकार करती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी यही कहते हैं कि जब देश में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण होगा तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश में त्योहारों को लेकर डर का माहौल रहता था। उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले कर्फ्यू लगना आम बात थी। उस समय की सरकारों पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा व्यापारियों और आम जनता को भुगतना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि तब गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर थी। न बेटियां सुरक्षित थीं और न व्यापारी। आज उत्तर प्रदेश ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है, जहां न दंगा है, न कर्फ्यू और हर तरफ उत्साह का माहौल है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से मथुरा और विरान्दावन में होली के कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे हैं और विदेशी पर्यटक भी इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial