प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के लिए रवाना, कहा- इजरायल भारत का मजबूत साझेदार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजरायल के लिए 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने से पहले इजरायल की संसद नेसेट तिरंगे की रोशनी से नहा उठी है। नेसेट के स्पीकर ने पीएम मोदी के सम्मान में इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और इजरायल में कई बड़े समझौते होने हैं। इसमें डिफेंस डील प्रमुख है। वहीं पीएम मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को हेक्सागॉन एलायंस में शामिल कर तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों को बड़ा झटका दिया है।

इजरायल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “‘मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, मैं 25-26 फरवरी 2026 तक इज़राइल का स्टेट विज़िट करूंगा.’ दोनों देशों के रिश्तों के रास्ते पर रोशनी डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और इजराइल के बीच एक मजबूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है, जिसमें हाल के सालों में जबरदस्त बढ़ोतरी और तेजी देखी गई है.’

उन्होंने कहा कि आज शाम मैं इज़रायली संसद नेसेट को संबोधित करूंगा। यह हमारे मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को सम्मान देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा Knesset को दिया जाने वाला पहला संबोधन होगा, जो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और साझा मूल्यों को रेखांकित करता है।

उन्होंने आगे कहा कि वह नेतन्याहू के साथ अलग-अलग सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के मकसद से होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहे हैं. ‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूँ.’

वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आने वाले दौरे को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह पार्टनरशिप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘प्यारा दोस्त’ बताया और दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल पर जोर दिया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial