RSS पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी नहीं मांगेंगे माफी , ट्रायल फेस करेंगे, भिवंडी कोर्ट में हुई पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। पेशी के लिए भिवंडी कोर्ट जाते समय मुलुंड टोल नाका पर राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए गए। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए।

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा, इस केस में राहुल गांधी की तरफ से MPCC अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार बने थे। बता दें कि पहले शिवराज पाटिल इस केस में जमानतदार थे लेकिन उनकी मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत नया जमानतदार जरुरी है। राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, ट्रायल फेस करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी शनिवार को ठाणे जिले के भिवंडी में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए. राहुल ने मानहानि केस में नया जमानत दिया. उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को नए जमानतदार के तौर पर पेश किया.

राहुल के बयानों को लेकर एक RSS कार्यकर्ता राजेश कुंते ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है. राजेश कुंते ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस नेता राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनाले गांव में एक रैली में कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे संघ का हाथ था. कुंते ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 (मानहानि) के तहत अपनी शिकायत में कहा कि इस झूठी टिप्पणी से आरएसएस की छवि धूमिल हुई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial