दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने शुरू किया अपना पहला ‘महाराजा लाउंज’, यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी प्रदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर अपने पहले फ्लैगशिप ‘महाराजा लाउंज’ सेवा की शुरुआत की है. 16,000 वर्ग फुट में फैला यह लाउंज न सिर्फ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि दिल्ली को एक वैश्विक पर्यटन हब के रूप में नई पहचान भी दिलाएगा।

मशहूर ग्लोबल डिजाइन स्टूडियो हर्श बेडनर एसोसिएट्स द्वारा तैयार किया गया यह लाउंज भारतीय संस्कृति और आधुनिक विलासिता का नमूना है. लाउंज में कदम रखते ही यात्रियों का स्वागत 256 वर्ग फुट की एक विशाल डिजिटल स्क्रीन द्वारा किया जाता है।

लाउंज के डिजाइन में एयर इंडिया के नए ब्रांड लोगो ‘विस्टा’ की झलक साफ दिखाई देती है. यहां लगी कलाकृतियां भारत की समृद्ध विरासत की कहानियां बयां करती हैं. इस लाउंज को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है. ‘बिजनेस क्लास’ और ‘फर्स्ट क्लास’. कुल 300 मेहमानों की क्षमता वाला यह लाउंज अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को उड़ान से पहले आराम करने के लिए एक शाही अनुभव प्रदान करता है।

महाराजा लाउंज में खान-पान का अनुभव भी बेहद खास है. यहां लाइव कुकिंग स्टेशन के साथ-साथ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त है. विशेष ‘बेवरेज ऑन व्हील्स’ सेवा के जरिए मेहमानों को उनकी सीट पर ही पसंदीदा कॉकटेल परोसी जाती है। इसके अलावा, भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग चाय को सम्मान देने के लिए एक विशेष ‘टी प्रोग्राम’ शुरू किया गया है, जिसमें एक कलात्मक ट्रॉली पर ताजी ब्रूड चाय और स्नैक्स परोसे जाते हैं. समय की कमी वाले यात्रियों के लिए ‘क्विक बाइट’ स्टेशन भी बनाए गए हैं, जहां से सैंडविच, सलाद और स्मूदी जैसे पैक किए गए आहार फ़ौरन लिए जा सकते हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial