अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कसा तंज, कहा- BJP सरकार का यह ‘विदाई बजट’,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बजट का आकार भले ही बड़ा दिखाया जा रहा हो, लेकिन यह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट नहीं है.

अखिलेश यादव ने बीजेपी के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने जिन वादों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा था, वे इस बजट में कहीं नजर नहीं आते.

उन्होंने विश्वविद्यालयों की स्थापना, महिलाओं और बुजुर्गों को ₹1500 पेंशन, पुलिस व्यवस्था में सुधार, कृषि और हॉर्टिकल्चर को सहयोग जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने में विफल है और खाद-यूरिया की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है.

अखिलेश ने कहा, “हमारे धर्म में एक चीज़ है, जो पाप करेगा उसे फल मिलेगा. यह जो पाप कर रहे हैं अधिकारी लोग, इसका फल इन्हें इसी जन्म में इसी जगह मिलेगा, भगवान करेगा हिसाब.” अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है तो 90 लाख करोड़ रुपये की GSDP का लक्ष्य कैसे हासिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह सरकार का “विदाई बजट” है और 2027 में जनता इसका जवाब देगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial