स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, पीएम मोदी के साथ लोकसभा में हो सकती थी अप्रत्याशित घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में PM मोदी का भाषण टाले जाने को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, बुधवार को शाम 5 बजे लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होने वाला था, लेकिन आखिरी वक्त में इस टाल दिया गया था। इसकी वजह आज आज सामने आई है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने खुद चेयर से बताया कि PM मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना होने की आशंका थी, इसीलिए उन्होंने PM मोदी से सदन में ना आने का आग्रह किया था।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कल PM मोदी पर सदन में हमला होने वाला था। संसद में अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। हालात को देखते हुए मैंने PM मोदी से सदन में नहीं आने का आग्रह किया और उन्होंने इसे मान भी लिया। स्पीकर ने कांग्रेस के सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि पोस्टर लेकर आओगे तो संसद में कार्यवाही नहीं चलेगी।

मोदी को बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना था। इसी वजह से पीएम मोदी ने भाषण नहीं दिया था जिसके बाद PM मोदी के भाषण के बिना ही प्रस्ताव पास हो गया।

 

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial