मुंबई: मुंबई में NCP (अजित) विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया.पार्टी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. सिर्फ 10 मिनट का शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि अजित जिन मंत्रालयों का जिम्मा संभाल रहे थे, उनमें से ज्यादातर सुनेत्रा को मिलेंगे।
सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी. सुनेत्रा पवार का शाम 5 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
वहीं सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद को लेकर शरद पवार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह फैसला उनकी पार्टी ने तय किया होगा.
शरद पवार ने कहा कि पार्टी विलय को लेकर सकारात्मक चर्चा चल रही थी. पिछले 4 महीने से चर्चा चल रही थी. जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच चर्चा चल रही थी. 12 तारीख को विलय का ऐलान होना था. लेकिन उससे पहले ही अजित पवार का निधन हो गया।
महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार कोई महिला डिप्टी सीएम बनेगी। दरअसल, एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता चाहते हैं कि अजित पवार की राजनीतिक विरासत को सुनेत्रा ही संभाले। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा को एक्साइज एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय मिल सकता है, जबकि वित्त मंत्रालय CM फडणवीस के पास चला जाएगा। सुनेत्रा अभी NCP की राज्यसभा सांसद हैं और महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। हालांकि, अजीत पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई है। ऐसे में वे इस सीट से उपचुनाव भी लड़ सकती हैं।
बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया.अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।










