अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर किया रिजाइन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य विवाद के बीच इस्तीफों की राजनीति तेज हो गई है.शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सीएम योगी पर दिए बयान के विरोध में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्ननर प्रशान्त कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.

पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला लिया. अब इसी कड़ी में, अयोध्या से उत्तर प्रदेश जीएसटी विभाग अयोध्या मंडल में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा सीधे राज्यपाल को भेजा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने दो पन्नों का इस्तीफा पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में यह कदम उठाया है.

उन्होंने इस्तीफे में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से वे आहत हैं. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए सीएम हैं. उनका इस प्रकार अपमान किया जाना स्वीकार्य नहीं है. जिस प्रदेश का मैं नमक खाता हूं, जिस प्रदेश से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसका पक्षधर हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा चुने गए नेता हैं. उनका अपमान मैं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है।

उन्होंने कहा कि मैं एक नौकरीपेशा व्यक्ति हूं। मेरा जीवन इस सरकार के कारण चल रहा है वो मेरे बॉस हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब सरकार के मुखिया पर कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो मैं विरोध करूं अत: मैं अपना इस्तीफा देता हूं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial