गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पेस हीरो और वायु सेना के जांबाज पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। भारत में ऐसे कई अचीवर्स हैं, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शुभांशु शुक्ला की कामयाबी की उड़ान का किस्सा चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्ला को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन पर 14 दिन बिताकर आए हैं, वो एक्सिओम 4 मिशन का हिस्सा थे। अंतरिक्ष में जाने के पहले शुभांशु शुक्ला दो महीने तक क्वारंटीन रहे थे और लंबी ट्रेनिंग के कारण करीब वो एक साल से अपनी पत्नी से दूर थे। ऐसे में जब वो अमेरिकी पहुंचीं थीं तो पति को गले से लगा लिया था। उस इमोशनल पल को शुभांशु शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा भी किया था।
आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला को जिस अशोक च्रक से सम्मानित किया गया है, वो देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। उन्हें असाधारण साहस के लिए यह पुरस्कार मिला है।










