संभल के CJM विभांशु सुधीर का तबादला, ASP अनुज चौधरी पर FIR का दिया था आदेश , आदित्य सिंह बने नए CJM

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी- संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों पर FIR करने का आदेश देने वाले जज (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. उनको सुल्तानपुर भेजा गया है. खास बात ये है कि उन्हें CJM से हटाकर सिविल जज (सीनियर डिविजन) यानि डिमोशन वाला पद दिया गया है। सीजेएम पद वरिष्ठ होता है, क्योंकि वह मजिस्ट्रेट न्यायपालिका का प्रमुख होता है और उसके पास व्यापक प्रशासनिक व न्यायिक अधिकार होते हैं। संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर ने 9 जनवरी को अपने आदेश में एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित कुल 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

तबादले के बाद विभांशु सुधीर के स्थान पर चंदौसी के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर को सुल्तानपुर में सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर भेजा गया है।

बता दें कि यह तबादला संभल के ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश के बाद हुआ है। सीजेएम विभांशु सुधीर ने एफआईआर का यह आदेश संभल हिंसा के दौरान एक युवक को गोली लगने के मामले में दिया था।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial